Friday, July 10, 2026
Latest:
उत्तराखंड

बड़ी खबर: देहरादून में कल 9 जुलाई को सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला

  • देहरादून में कल सभी स्कूल रहेंगे बंद, भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट पर डीएम का बड़ा फैसला 1 से 12 तक सभी स्कूल बंद 
  • सरकारी व निजी स्कूलों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 9 जुलाई को अवकाश घोषित

देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनज़र देहरादून जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिले में 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को संभावित भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज बारिश की चेतावनी को देखते हुए कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी विद्यालयों एवं सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि सभी शिक्षण संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

आदेश के मुख्य बिंदु

9 जुलाई 2026 को देहरादून जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
कक्षा 1 से 12 तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में अवकाश।
सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी के चलते जिला प्रशासन ने लिया फैसला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *