Breaking
March 29, 2024

Weather news :उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शीतलहर ने लोगों की मुसीबतों में और इजाफा कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक पहाड़ी राज्यों और मैदानी भागों में भीषण ठंड की स्थिति रहेगी।

MID ने आने वाले दिनों में पूरे उत्तर भारत में भारी शीतलहर की चेतावनी जारी की है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के उत्तर पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 3 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस राज्य में ठंड का विकराल रूप देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम का सख्त मिजाज देखने को मिल रहा है। चारधाम के साथ-साथ उंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से ठिठुरन बढ़ गई है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिख रहा है। सर्द हवाओं की वजह से कंपकंपी बढ़ गई है।

उत्तराखंड: जोशीमठ को लेकर बड़ा बयान: हिन्दू-मुस्लिम एंगल नहीं, इसलिए सब चुप

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। लाहौल-स्पीति जिले के शिंकुला दर्रा में सोमवार को ताजा बर्फबारी हुई। उंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के चलते राज्य में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। कोहरे और बर्फीली हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। दिल्ली में 26 दिसंबर का दिन इस सीजन में सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी राहत मिलने के आसार नहीं हैं। सर्दी का सितम जारी रहेगा।

उत्तराखंड : अगले 24 घंटे में और गिरेगा तापमान, इन जिलों के लिए येला अलर्ट

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। राजधानी लखनऊ में बर्फीली हवाओं की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं।

राजस्थान

राजस्थान में ठंड की वजह से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। राज्य के कई इलाके शीतलहर की चपेट में है। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक सीकर, चुरू, झंझनू, चुरू जिले के अलावा बिकानेर में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। माउंट आबू में पारा डमान बिंदु तक तक पहुंच गया है।

पंजाब

पंजाब के कई इलाकों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। तापमान में गिरावट का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। कड़ाके की सर्दी परेशानी का सबब बनेगी।

बिहार

बिहार में सर्दी का सितम दिखना शुरू हो गया है। शीतलहर की वजह से कनकनी और कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। विभाग का मानना है कि पहाड़ी इलाकों में बदल रहे मौसम का प्रभाव मैदानी इलाकों वाले राज्यों में दिख रहा है।

Jobs in Uttarakhand 2023: सरकारी नौकरी

जम्मू कश्मीर में तापमान में गिरावट का दौर जारी है। गलन भरी ठंड लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। कश्मीर में लगभग सभी क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। कड़ाके की ठंड की वजह से कश्मीर के कई इलाकों में नलों में पानी जम गया है। डल झील के अंदरूनी हिस्से भी जम गए हैं। जम्मू भी शीतलहर से ठिठुर रहा है। कोहरे की मार सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी पड़ रही है। सोमवार को चार विमान जम्मू नहीं पहुंच पाए और कुछ देरी से पहुंचे।

हरियाणा

हरियाणा में मौसम विभाग ने भीषण को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। आगले कुछ दिनों शीतलहर से राहत मिलने आसार नहीं है। लोगों को ठिठुरन भरी ठंड में ही नए साल का जश्न मनाना होगा।

मध्य प्रदेश

बर्फीली हवाओं के चलते मध्य प्रदेश में मौसम की बेरुखी देखने को मिल रही है। प्रदेश के कई जिलों में कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। मौसम वभाग के मुताबिक नए साल में पारा तेजी से गिरेगा हाड़ कंपा देने वाली ठंड परेशानी का सबब बन सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *