उत्तराखंड : आपके जिले में इस दिन आएंगे CM धामी, शुरू करेंगे ये खास मुहिम

उत्तराखंड : आपके जिले में इस दिन आएंगे CM धामी, शुरू करेंगे ये खास मुहिम

उत्तराखंड : आपके जिले में इस दिन आएंगे CM धामी, शुरू करेंगे ये खास मुहिम





                           
                       

देहरादून: प्रदेश में विकास कार्यों की निगरानी और आम जनता की समस्याओं से रू-ब-रू होने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी जल्द ही नई मुहिम शुरू करने जा रहे हैं। हर हफ्ते दो दिन सीएम हर जिले में जाकर प्रवास करेंगे। फिलहाल शुक्रवार और शनिवार का दिन इसके लिए तय किया जा रहा है।

सीएम के प्रस्तावित प्रवास कार्यक्रम के लिए नौकरशाही ने तैयारियां भी शुरू कर दीं। एसीएस राधा रतूड़ी ने सभी डीएम को सीएम के कार्यक्रम के लिए गाइडलाइन जारी की है। यह अभियान भी सुशासन, विकास कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ जनता से सीधे जुड़ाव की मंशा से शुरू किया जा रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों की हकीकत भी देखेंगे। एसीएस राधा रतूड़ी के अनुसार निकट भविष्य में मुख्यमंत्री का हर सप्ताह भ्रमण का कार्यक्रम रहेगा। यथा संभव शुक्रवार और शनिवार के दिन सीएम जिलों में जाएंगे। इस दौरान हर जिले में जिला स्तरीय विभागों के साथ समीक्षा बैठकें की जाएंगी। कालेजों में छात्र-छात्राओं से मुख्यमंत्री संवाद भी करेंगे।

Avatar

ताज़ा कवरेज (Taza Coverage)

ये भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *