Breaking
March 29, 2024

उत्तराखंड : शपथ लेने जा रहा था प्रधान, कार पर गिरा बोल्डर, मौत





                           
                       

देहरादून : बारिश का कहर जारी है। कहीं नदियों में पानी उफान पर है, तो कहीं गाड़ी खाई में गिरने से कइयों की मौत हो गई। कई वाहनों के ऊपर बोल्डर गिरने से जिंदगी लील गई।

ताजा मामला टिहरी का है जहां कार के ऊपर पत्थर गिरने से प्रधान पद की शपथ लेने जा रहे व्यक्ति की मौत हो गई। इस खबर से मृतक के परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिली जानकारी के अनुसार हादसा  टिहरी जौनपुर ब्लाक के अगलाड़-थत्यूड़ मोटर मार्ग पर करखेत के समीप हुआ डहां एक आल्टो कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। हादसे में एक व्यक्ति की दबने से मौतहो गयी।

मृतक टटोर गांव के प्रधान प्रताप धीमान थे। वह उप चुनाव में जीतने के बाद शपथ लेने आज ब्लाक मुख्यालय थत्‍यूड़ जा रहे थे। हादसे में कार चालक अर्जुन सिंह भी घायल हुआ है। अन्य दो महिलाएं सुरक्षित हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *