Breaking
April 19, 2024

उत्तराखंड : इंतजार करती रही दुल्हन, ना दूल्हा आया ना बारात





                           
                       

रामनगर : रामनगर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इसके बारे में जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। यहां दुल्हन हाथों में मेहंदी सजाए और श्रृंगार कर अपने दूल्हे का इंतजार करती रही। लेकिन, ना तो दूल्हा आया और ना ही बाराती।

सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई और दुल्हन के साथ ही उसके परिजनों के सारे अरमान भी चकनाचूर हो गए। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दुल्हन पक्ष ने दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज मांगने, शादी के नाम पर धोखा देने और समाज में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खताड़ी निवासी एक युवती की शादी यूपी के मुरादाबाद जिले के रहने वाले मोईन से तय हुई थी।बुधवार 6 जुलाई को बारात आनी थी।

इसके लिए दुल्हन के घर वाले सुबह से ही बारात के आने का इंतजार कर रहे थे। दुल्हन भी सज सवरकर दूल्हे के इंतजार में बैठी रही, लेकिन सुबह 10 बजे तक पहुंचने वाली बारात देर शाम तक भी नहीं पहुंची।

लड़की वालों ने कई बार दूल्हे और उसके पिता को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया। आखिर में दुल्हन की मां थाने पहुंची और लड़के पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया।

उनका कहना है कि दूल्हे के पिता ने दहेज में कार और दो लाख रुपए की मांग की थी। उनकी ये मांग पूरी नहीं हुई तो शादी वाले दिन ही रिश्ता तोड़ दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *