Breaking
April 25, 2024

उत्तराखंड: इस दिन से हो सकता है विधानसभा का बजट सत्र, शुरू हुई तैयारियां





                           
                       

देहरादून: पांचवीं विधानसभा का दूसरा विधानसभा सत्र सात जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आहूत किया जाना प्रस्तावित है। इसी सत्र में सरकार अपना बजट भी पेश करेगी। साथ ही आर्थिक सर्वेक्षण भी आएगा। लोगों को बजट से काफी उम्मीदें भी हैं। सरकार भी बजट को आम लोगों का बजट बनाने के दावे कर रही है।

इसको देखते हुए बजट को आम लोगों के अनुरूप तैयार करने के लिए सरकार लगातार लोगों से सुझाव भी ले रही है। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने कहा कि यह प्रस्तावित तिथि है। राज्यपाल की स्वीकृति मिलने के बाद आधिकारिक जानकारी बाद में दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में सरकार के कामकाज को विस्तार देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में विधानसभा का ज्यादा से ज्यादा काम हो इस दिशा में काम किया जा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *