Breaking
March 29, 2024

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC News) भर्ती कांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने सचिवालय में नियुक्त अपर निजी सचिव को गिरफ्तार किया है। इससे पहले बीते कल सचिवालय के अपर निजी सचिव, गौरव चौहान को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में यह 16वीं गिरफ्तारी है।

आज शुक्रवार को STF द्वारा गिरफ्तार सचिवालय में नियुक्त सूर्य प्रताप, ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर का रहने वाला है। अपर निजी सचिव, न्याय विभाग सूर्य प्रताप के खिलाफ एसटीएफ को पुख्ता साक्ष्य मिले। जिसके बाद मामले में संलिप्त होने पर इसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

UKSSSC News: भर्ती कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:

1. शूरवीर सिंह चौहान
2. कुलवीर सिंह (स्वामी, डेल्टा कोचिंग सेन्टर करनपुर देहरादून)
3. मनोज जोशी पीआरडी (पीआरडी पूर्व कर्मचारी, UKSSSC रायपुर देहरादून)
4. गौरव नेगी
5. जयजीत दास (प्रोग्रामर, प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
6. मनोज जोशी कनिष्ठ सहायक (कनिष्ठ सहायक सितारगंज न्यायालय ऊधमसिंहनगर)
7. अभिषेक वर्मा (कर्मचारी प्रिंटिंग प्रेस लखनऊ यूपी)
8. दीपक चैहान (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)

9. भावेश जगूडी (मेडिकल यूनिवर्सिटी हे0न0ब0 सेलाकुई में संविदा कर्मचारी)
10. दीपक शर्मा
11. अमरीष कुमार (उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी ऊधमसिंहनगर में नियुक्त)
12. महेन्द्र चौहान (कनिष्ठ सहायक नैनीताल न्यायालय में)
13. हिमांशु काण्डपाल (कनिष्ठ सहायक रामनगर न्यायालय में)
14. तुषार चौहान
15. गौरव चौहान (अपर निजी सचिव, सचिवालय उत्तराखण्ड)
16. सूर्य प्रताप, ग्राम निवाड़ मंडी जसपुर, जनपद उधम सिंह नगर (अपर निजी सचिव, न्याय विभाग सचिवालय)

UKSSSC News

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *