Breaking
March 29, 2024

उत्तराखंड : नौकरशाही में होगा बड़ा बदलाव, ये हो सकते हैं नए मुख्य सचिव





                           
                       

देहरादून: उत्तराखंड शासन में बहुत जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है सिंध में नौकरशाही में बहुत बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं। एक बात तो तय है कि राज्य को जल्द ही नए मुख्य सचिव (CS) मिल सकते हैं।

मुख्य सचिव एसएस संधू को केंद्र से लाकर राज्य का नया सीएस बनाया गया था। लेकिन, वह उत्तराखंड में बहुत खुश नजर नहीं आ रहे थे। उन्होंने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया था। केंद्र ने उनकी प्रतिनियुक्ति को लेकर राज्य सरकार से NOC मांगी, जिस पर सरकार ने हामी भर दी है।

इससे एक बात तय हो गई कि अब एसएस संधू राज्य के मुख्य सचिव नहीं रहेंगे। वह जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर  केंद्र सरकार में जा सकते हैं। अब चर्चा इस बात की है कि राज्य का नया मुख्य सचिव कौन होगा? मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किसके नाम पर मुहर लगाएंगे? फिलहाल नौकरशाही में 2 नामों की बहुत जोर-शोर से चर्चा चल रही है।

चर्चा है कि आनंद वर्धन को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। राज्य सरकार ने आनंद वर्धन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने को लेकर दी गई NOC वापस ले ली थी। इसी बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि आनंद वर्धन सरकार कुछ और बड़ी जिम्मेदारी देने वाली है।

आपको बता दें कि आनंद वर्धन इस राज्य के वरिष्ठतम आईएएस अफसरों में से एक हैं। उनको सरकारी कामकाज का लंबा अनुभव रहा है। कई भारी भरकम विभागों को वो संभाल चुके हैं। ऐसे में आनंद वर्धन को सीएस बनाया जा सकता है।

वहीं, राधा रतूड़ी को लेकर भी चर्चाएं हो रहीं हैं। हालांकि पहले भी उनको लेकर चर्चाएं हुईं थीं। लेकिन उस वक्त CM धामी ने एसएस सिंधु पर भरोसा जताया था और उन्हे केंद्र से लाकर सीएस की कुर्सी सौंपी थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *