Breaking
March 28, 2024

उत्तराखंड: चलती कार में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, हालत गंभीर, यहां का है मामला





                           
                       

रुड़की: रुड़की से बड़ी खबर सामने आई है। एक महिला को कार में लिफ्ट मांगना भारी पड़ गया। कार सवार दरिंदों ने उसकी छह साल की बेटी के साथ चलती कार में गैंग रेप कर दिया। बच्‍ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रुड़की के कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला की छह साल की बेटी से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताया गया है कि महिला ने रुड़की आने के लिए एक कार में लिफ्ट ली थी। महिला के साथ उसकी छह साल की बेटी भी थी।

महिला कलियर रैन बसेरे में रहती है और भीख मांग कर गुजार करती है। घटना के बाद आरोपी उसे रुड़की के पास गंगनहर पटरी पर छोड़कर फरार हो गए। महिला किसी तरह से सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपितों की रात भर तलाश की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला का कहना है कि जिस युवक से लिफ्ट ली थी। उसका नाम सोनू है और वह कलियर का रहने वाला है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *