Breaking
March 28, 2024

ऊधमसिंह नगर में बेहद शर्मनाक घटना हुई। यहां पर कुछ लोगों एक युवक को पेड़ में बांधकर उसकी पत्नी और भतीजी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना आपसी रंजिश को जोड़कर देखी जा रही है।

घटना जिले के किच्छा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जाता है कि गांव का एक युवक शुक्रवार दोपहर अपनी पत्नी और 15 साल भतीजी के साथ गांव से एक किमी दूर अपने खेत में लकड़ी लेने गया था।

उत्तराखंड: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 50 हजार का इनामी बदमाश दबोचा

इस दौरान छह युवकों ने खेत में घेरकर उस पर हमला कर दिया। युवक को पेड़ से बांध उसके साथ मारपीट की। आरोप है उसके बाद युवक की पत्नी व भतीजी को पास में स्थित गन्ने के खेत में घसीटकर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए। वहीं नाबालिग बेहोश हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुँची। पेड़ से बंधे युवक को बंधन मुक्त कराया। पुलिस ने तीनों को सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया है। आजादनगर पुलिस चौकी प्रभारी बंसत प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *