Schools closed in Uttarakhand due to rain : उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए 04 जिलों में जिला प्रशासन ने 07 अक्टूबर शुक्रवार को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया है कि, शुक्रवार को गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे स्थिति में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
कुमाऊं क्षेत्र में 07 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, चंपावत और नैनीताल जिले में स्कूलों को बंद रखने के आदेश pic.twitter.com/jBd8pp7kbd
— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) October 6, 2022
शुक्रवार के लिए मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी करने के बाद 02 जिलों के जिलाधिकारी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इनमे नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा और पौड़ी जिला प्रशासन ने 07 अक्टूबर को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।
07 अक्टूबर को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में स्कूलों को बंद रखने के आदेश pic.twitter.com/DIbnrP6nSi
— BharatJan भारतजन (@bharat_jan) October 6, 2022
आदेश के अनुसार, मौसम विभाग देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को कुमाऊं मंडल में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके दृष्टिगत 07 अक्टूबर को कक्षा एक से 12 तक संचालित जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयों के साथ ही समस्त शैक्षणिक संस्थाएं व आंगनबाड़ी बंद रहेंगे। हालांकि कुछ जिलों में शिक्षकों व अन्य कर्मियों को विद्यालय आना होगा। जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर संबंधित विद्यालय और संस्थान के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।