Breaking
March 29, 2024

Landslide In Rudraprayag: रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड की पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बारिश से भूस्खलन का दौर जारी है। वहीं अब रुद्रप्रयाग जिले से लैंडलाइड का भयनाक मंजर सामने आया है। भूस्खलन से यहां मोटरमार्ग का लगभग 30 मीटर हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। जिसका लाईव वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।

 

खतरे की जद में कई घर (Landslide In Rudraprayag)

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से करीब से 25 किलोमीटर दूर चोपता- भोसाल मोटर मार्ग पर ग्रामसभा तडाग में भारी भूस्खलन हुआ है। यहां पहाड़ी से एक साथ कई टन मलबा गिरने से लोगों के घर भी खतरे की जद में आ गये हैं। इस विकराल स्थिति से लोगों को डर के कारण अपने घरों को खाली करने के लिये विवश होना पड़ा है।

ग्राम प्रधान बृजमोहन सिंह नेगी ने बताया कि यहां लगातार भूस्खलन (Landslide In Rudraprayag) से ग्रामीण डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वह रात भर सो नहीं पा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से खतरे की जद में आए ग्रामीणों की मदद करने की अपील की है।

रुद्रप्रयाग जिले में बारिश के कारण इस समय 15 से अधिक मोटरमार्ग बंद पड़े हुये हैं। जबकि 80 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त चल रही हैं। ऐसे हालातों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *