Breaking
March 28, 2024

Aacident in Dehradun : उत्तराखंड के देहरादून में आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां सड़क किनारे खड़े मां – बेटे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मां विदेश जा रहे अपने बेटे को छोड़ने के लिए सड़क पर आई थी। छुट्टी बिताने के बाद वह वापस जर्मनी लौट रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कार को कब्जे में ले लिया। वहीं, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आज रविवार को सुबह करीब 05 बजे एमडीटी के माध्यम से छिदरवाला इंटर कॉलेज के सामने एक्सीडेंट की सूचना मिली। जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष को अवगत कराते हुए आदेशानुसार थानाध्यक्ष के चीता छिददरवाला को मौके पर पहुंचने हेतु बताया गया।

चीता मोबाइल पुलिस मौके पहुंची तो पाया कि, सफेद रंग की बलेनो कार नंबर HP23 D-0932 क्षतिग्रस्त हुई है, जो अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। उन्होंने पैदल जा रहे एक महिला और एक पुरुष समेत दो लोगों को टक्कर मार दी है, दोनों माता व पुत्र हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों को चीता मोबाईल की मदद से 108 के माध्यम से एम्स अस्पताल ऋषिकेश भिजवाया गया। मृतकों के परिजन साथ में है। चीता कर्मचारी गणों को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपरोक्त महिला अपने पुत्र को छोड़ने के लिए आई जिसको जर्मनी बाहर देश जाना था।

मृतकों में त्रिलोक उम्र (41 वर्ष) सिंह पुत्र जयपाल सिंह और भवानी देवी (उम्र 63 वर्ष) पत्नी जयपाल सिंह निवासी निवासी बिष्ट कॉलोनी आशा प्लॉट छिददर वाला शामिल हैं।

एक्सीडेंट करने वाले कार चालक व वाहन को पुलिस द्वारा कब्जे लिया गया है। कार चालक मनीष कुमार पुत्र प्रकाश निवासी बिलासपुर थाना शाह तलाई जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश का रहने वाला है। पुलिस ने मृतकों का पंचायतनामा भरकर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रकरण में जांच जारी है।

बताया गया कि, मृतक त्रिलोक सिंह को दोपहर दिल्ली से जर्मनी के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। त्रिलोक सिंह के दो भाई पहले से ही जर्मनी में कुक की नौकरी करते हैं। त्रिलोक सिंह भी कुक की नौकरी के लिए जर्मनी जा रहा था। त्रिलोक सिंह अपने पीछे पिता, पत्नी और दो बेटों को छोड़ गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *