Breaking
March 28, 2024

देहरादून: धर्मपुर से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे वीर सिंह पंवार को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। भाजपा के कई कार्यकर्ता वीर सिंह पंवार के साथ चुनाव मैदान में जुट गए है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गिरिराज उनियाल भी उनके साथ प्रचार में जुटे है।

गुरुवार को निर्दलीय उम्मीदवार वीर सिंह पंवार ने बंजारावाला, मोथरोवाला, केदारपुर, कुंज विहार विद्या विहार, ब्रह्मपुरी आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया।

इस मौके पर पंवार ने कहा कि मैं नेता नहीं बल्कि, एक जनसेवक और आपका बेटा हूं। साथ ही कहा कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि आज भी धर्मपुर की जनता को मूलभूत सुविधायें देने में नाकाम रहे। पंवार का आरोप है कि, आज धर्मपुर विधानसभा में विधायक अपने पुराने घोषणापत्र को ही जनता के बीच में रख रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि, दिनेश अग्रवाल और विनोद चमोली दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल में क्या काम किया, उसका जनता के सामने हिसाब दें।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *