Breaking
March 28, 2024

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए जल्द परिवहन विभाग में भर्ती होने जा रही है। विभाग में रिक्त चल रहे सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से लेकर प्रवर्तन सिपाहियों के पद पर शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग (UKPSC) और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) को अधियाचन भेज दिया है। विभाग में अभी 277 पद रिक्त चल रहे हैं।

गौर हो कि, विभाग में अहम पदों पर कर्मचारियों की कमी के कारण प्रवर्तन कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इसे देखते हुए विभाग की ओर से इन पदों पर भर्ती के लिए आयोग को भर्ती के लिए अधियाचन भेजा गया है। संयुक्त परिवहन आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि, पदों की भर्ती को अधियाचन भेजे गए हैं। जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति होगी।

परिवहन विभाग में परिवहन आयुक्त से लेकर प्रवर्तन सिपाही तक के कुल 964 पद स्वीकृत हैं। इसके सापेक्ष विभाग में अभी 687 पदों पर ही कर्मचारी तैनात हैं। विभागीय ढांचे पर नजर डालें तो विभाग में अपर परिवहन आयुक्त का पद रिक्त चल रहा है। उप परिवहन आयुक्त के तीन पदों के सापेक्ष अभी एक ही अधिकारी तैनात है।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 32 पदों के सापेक्ष 21 अधिकारी काम कर रहे हैं और 11 पद रिक्त चल रहे हैं। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के 20 पदों के सापेक्ष 11 अधिकारी तैनात हैं। ये पद पदोन्नति के हैं, इसलिए इन पर विभागीय स्तर से कार्रवाई होनी है। वहीं परिवहन कर अधिकारियों के 47 पदों के सापेक्ष 32 पद ही भरे हुए हैं। शेष 15 पद रिक्त चल रहे हैं। इन अधिकारियों की प्रवर्तन कार्यों में अहम भूमिका होती है।

वहीं वाहनों की फिटनेस जांचने वाले संभागीय निरीक्षक के 23 पदों के सापेक्ष 16 अधिकारी तैनात हैं। इनमें भी 08 पद रिक्त चल रहे हैं। विभाग में अभी विधि अधिकारी, सहायक अभियोक्ता, लेखा परीक्षक, मुख्य व्यैक्तिक अधिकारी और वरिष्ठ व्यैक्तिक सहायक के सभी पद रिक्त चल रहे हैं। कनिष्ठ सहायक के 113 पदों के सापेक्ष केवल 30 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। वहीं प्रवर्तन सिपाहियों के 205 पदों के सापेक्ष केवल 122 सिपाही ही विभाग में तैनात हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *