Breaking
March 28, 2024

कांवड़ियों पर आसमान से बरसेंगे फूल, CM धामी ने अधिकारीयों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांविड़यों पर हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। कोरोनाकाल के दो साल बाद 14 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है। यात्रा में चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। शासन-प्रशासन की ओर से इसी हिसाब से तैयारियां की जा रही हैं। कहा कि कांविड़यों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री धामी शुक्रवार को सीसीआर भवन के सभागार में कांवड़ तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने पुलिस-प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों से कांवड़ तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट पूछी। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ यात्रा तैयारियां पूरी कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।





                           
                       

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल चार करोड़ से अधिक कांवड़ियों के आने की संभावना है। यात्रियों के शुरुआती दलों का हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। उनके स्वागत और यात्रा सुविधा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कावड़ यात्रा देवभूमि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *