Breaking
April 25, 2024

काशीपुर : ऊद्धमसिंह नगर जिले में क़ानून का मजाक बन कर रह गया है। जिले में जहां कल देर शाम UP पुलिस पर फायर किया गया। इस दौरान जेष्ठ उपप्रमुख की पत्नी के गोली लगा गयी, जिससे उसकी मौत हो गयी। वहीँ, काशीपुर में  किसान नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए मुंह ढापे बदमाशों ने किसान नेता पर गोली चलाई और फरार हो गए। महल सिंह (70) कांग्रेस के दमदार नेता रहे हैं।

कुंडेश्वरी के ग्राम जुड़का नंबर एक निवासी किसान नेता महल सिंह की बाइक सवार लोगों ने पांच राउंड गोली चला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के बाद से महल सिंह के घर के बाहर भारी भीड़ लगी है। जुड़का नंबर दो निवासी महल सिंह 70 गुरुवार सुबह अपने घर के बाहर बैठ कर अखबार पढ़ रहे थे। इसी दौरान यहां दो बाइकों से नकाबपोश पहुंचे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *