Breaking
March 29, 2024

बड़कोट: राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट, उत्तरकाशी के छात्रसंघ निर्वाचन 2022-23 की संपूर्ण तैयारी कर ली गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि छात्रसंघ निर्वाचन लिंगदोह समिति की सिफारिशों एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों व शासनादेश सं. 1336 / xxiv (4) /2019-25 (11)/2017 दिनांक 05 दिसम्‍बर, 2022 एवं श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यालय पत्रांक संख्या 188/छात्रसंघ चुनाव 2022-23 दिनांक 15/12/2022 के निर्देशों के अनुसार छात्र संघ निर्वाचन 2022-23 के कार्यक्रम निर्धारित किए गए।जिसके क्रम में महाविद्यालय का छात्र संघ निर्वाचन कार्यक्रम निर्मित किया गया है ।

निर्वाचन की संवेदनशीलता को देखते हुए महाविद्यालय में सुरक्षा बलों की पर्याप्त तैनाती हेतु प्रशासन से अनुरोध कर दिया गया है जिसके लिए उच्चल अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है ।निर्वाचन कार्यक्रम निम्नजलिखित होगा ।

पदों का विवरण एवं संख्‍या

1. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (SDSUV) एक पद ( श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से सम्बद्ध छात्र/छात्राएं ही प्रतिभाग करेंगे)

2. अध्यक्ष एक पद

3. उपाध्यक्ष एक पद

4. महासचिव एक पद

5. सह सचिव एक पद

6. कोषाध्यक्ष एक पद (छात्राओं हेतु आरक्षित)

(ब) कार्यकारिणी सदस्य-छह पद (जिनके लिए मतदान नहीं होना है बल्कि निर्वाचन के पश्चात मनोनयन किया जाना है) छात्र संघ का निर्वाचन गोपनीय मतदान द्वारा प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रणाली से किया जाएगा, निर्वाचन कार्यक्रम निम्नवत होगा।

क्र. सं. कार्यक्रम का नाम दिनांक एवं समय

1 अधिसूचना जारी करनी की तिथि 17 दिसम्बर 2022 शनिवार अपराहन 03:00 बजे

2 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री 19 दिसम्बर 2022 सोमवार प्रात:11 बजे से 3:00 बजे तक

3 नामांकन 20 दिसम्बर 2022 मंगलवार प्रात:11 बजे से 3:00 बजे तक

4 नाम वापसी 21 दिसम्बर 2022 बुधवार प्रात:11 बजे से 1:00 बजे तक

5 नामांकन पत्रों की जांच 21 दिसम्बर 2022 बुधवार अपराहन: 1 बजे से 4:00 बजे तक

6 वैध सूची का प्रकाशन 21 दिसम्बर 2022 बुधवार अपराहन 4:30 बजे तक

8 अंतिम प्रत्याशियों के साथ चुनाव समिति एवं पुलिस प्रशासन के प्रतिनिधि की बैठक 22 दिसम्बर 2022 वृहस्‍पतिवार अपराहन 12:00 बजे से 1:00 बजे तक.

9 आमसभा 22 दिसम्बर 2022. वृहस्‍पतिवार अपराहन 1:00 बजे से 2:00 तक मतदान.

24 दिसम्बर 2022 शनिवार प्रात: 8 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक.

11 मतगणना 24 दिसम्बर 2022 शनिवार अपराहन 02:00 बजे.

12 चुनाव परिणाम की घोषणा एवं शपथ ग्रहण 24 दिसम्बर 2022 शनिवार परिणाम घोषित होने तुरंत बाद.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *