Breaking
March 29, 2024

Uttarakhand News: उत्तराखंड में आज बड़ा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के समय वाहन में 16 लोग सवार थे। इस हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के भी निर्देश दिए।

चमोली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली जोशीमठ पुलिस को उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली। घटना दोपहर लगभग 3 बजे की है। यहां वाहन संख्या UK07TA- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर से 700 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरा। हादसे के समय वाहन में 16 लोग सवार थे।

सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ का पुलिस बल व स्वयं पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल घटनास्थल पर पहुँचे। सेनानायक SDRF, मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार SDRF पोस्ट जोशीमठ से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। SDRF की एक अन्य रेस्क्यू टीम, पोस्ट पांडुकेश्वर से भी घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

रेस्क्यू टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर 03 घायलों को तत्काल उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना भिजवाया। पुलिस, एसडीआरएफ बल द्वारा राहत व बचाव कार्य जारी है। पुलिस अधीक्षक मौके पर मौजूद हैं।

Chamoli accident news today: मृतकों के नाम व पते

1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष

घायलों के नाम/पते

1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष

स्वस्थ व्यक्तियों के नाम/पते

1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष
2- जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष

जोशीमठ हादसे के मृतकों को 2-2 लाख की सहायता, मजिस्ट्रीयल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील के अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर हुए वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना में घायलों के नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *