Breaking
March 28, 2024

देहरादून: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पिछले साल आज ही के दिन पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। यानि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इसमें उनकी लगातार दूसरी पारी के 104 दिन भी शामिल हैं।

धामी ने 04 जुलाई 2021 को पहली बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 के बाद 23 मार्च 2022 को धामी ने दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और हाल ही में उनकी सरकार 100 दिन का कार्यकाल पूरा कर चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेशवासियों का आभार प्रकट करते हुए उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने के अपने संकल्प को दोहराया। सीएम धामी ने कहा कि, 

“प्रिय प्रदेशवासियों,

बाबा केदार, भगवान बदरी-विशाल, मां पूर्णागिरी, गोल्ज्यू देवता एवं देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा को अपनी कृपादृष्टि से अभिसिंचित करने वाले समस्त देवी-देवताओं की अनुकंपा व प्रदेश की सवा करोड़ देवतुल्य जनता के अपार स्नेह व आशीर्वाद से आज राज्य के मुख्य सेवक के रूप में एक वर्ष पूर्ण कर रहा हूं। 

मैं इस अवसर पर आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार प्रकट करता हूं और एक बार पुन: उत्कृष्ट उत्तराखण्ड बनाने के अपने संकल्प को दोहराता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है और हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प के मंत्र के साथ कार्य करते हुए अंत्योदय के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संकल्पबद्ध है। आइए हम सभी आदर्श नागरिक कर्तव्यों का निर्वहन कर प्रदेश को हर क्षेत्र में एक श्रेष्ठ राज्य के रूप में स्थापित करने का प्रण लें।

जय भारत – जय उत्तराखण्ड”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *