Breaking
April 19, 2024

बड़ा हादसा : नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत, 25 लापता
  • यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिरी.

  • नर्मदा में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 13 की मौत, 25 लापता.





                           
                       

मध्यप्रदेश : MP के धार जिले के खलघाट में बड़ा हादसा हो गया है। यात्रियों से भरी महाराष्ट्र राज्य परिवहन की बस नर्मदा नदी में गिर गई है। हादसा सुबह पौने 10 बजे का बताया जा रहा है। बस में महिलाओं और बच्चों समेत 50 से ज्यादा लोग सवार थे। अब तक 13 लोगों के शव नदी से निकाले जा चुके हैं। जबकि 15 लोगों को बचाया जा चुका है। वहीं, 25 से 27 लोग लापता बताए जा रहे हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस को क्रेन के जरिए निकाला जा चुका है। हादसा रॉन्ड साइड से आ रहे एक वाहन को बचाने के दौरान हुआ। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए सीधे 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। हादसा खलघाट के पुराने पुल पर हुआ है।

जानकारी के अनुसार इंदौर से महाराष्ट्र की ओर जा रही यात्री बस खलघाट संजय सेतु पुल पर संतुलन बिगड़ने के कारण 25 फीट नीचे नदी में जा गिरी। मौके पर धामनोद पुलिस एवं खलटाका पुलिस मोर्चा संभाले हुए हैं, बचाव के लिए गोताखोर लगे हुए हैं। NDRF की टीम भी राहत बचाव के लिए मौके पर पहुंची है। इंदौर कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने धार और खरगोन के कलेक्टर्स को घटना स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *