Breaking
March 29, 2024

उत्तराखंड: एक और गैंगरेप,  16 साल की लड़की के साथ दरिंदगी





                           
                       

विकासनगर: उत्तराखंड में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। खासकर महिलओं के खिलाफ अपराधों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। रेप और गैंगरेप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रुड़की में 6 साल की मासूम बच्ची और उसकी मां के साथ गैंग रेप की घटना का अब तक पुलिस खुलासा भी नहीं कर पाई है।

मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है और रुड़की पुलिस को कड़ी फटकार भी लगाई है। इस बीच एक और गैंगरेप का मामला सामने आया है। इस मामले पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गैंगरेप का नया मामला राजधानी देहरादून से लगे विकासनगर के सहसपुर में सामने आया है। यहां दरिंदों ने 16 साल की लड़की के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार केदारा वाला क्षेत्र में 16 साल की किशोरी के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया है। लड़की ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस की शिकायत के बाद मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *