Breaking
March 28, 2024

देहरादून: जिले में आज एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के वक्त इस वाहन में 10 लोग सवार थे। चालक ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक फेल होने से वह नियंत्रण खो बैठा और वाहन अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं, इनमें से तीन को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, आज बुधवार को फोन से सूचना मिली कि, एक यूटिलिटी गाड़ी जुड्डो रोड पर थैना रोड खड्ड में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस सूचना पर तत्काल थानाध्यक्ष कालसी पुलिस बल और रेस्क्यू उपकरण के साथ मौके के लिए रवाना हुए और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों, आपदा कंट्रोल और एसडीआरएफ व 108 को भी दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू किया और तत्काल घायलों को प्राइवेट वाहन के माध्यम से पीएचसी कालसी भेजवाया गया। दुर्घटना ग्रस्त वाहन यूटिलिटी का नंबर UK07 CA 5702 है। जिसको चालक सिक्कू दास पुत्र बेल्मू (नि0 ग्राम धनाशू थाना कालसी, देहरादून) चला रहा था, जो कि, मौके पर मौजूद था।

पूछताछ पर चालक ने बताया कि, आज अपनी यूटिलिटी गाड़ी से लखवाड़ से विकासनगर बाजार आ रहे थे। गाड़ी में 10 लोग सवार थे। जब बोसान बैंड से करीब 3 किमी पहले लखवाड की तरफ रोंडा बैंड नाला पर गाड़ी का ब्रेक फेल होने के कारण साइड लगाने पर गाड़ी नाले में गिर गई। गाड़ी में सवार 8 लोगों को चोटे आई, इनमे से 3 व्यक्तियों को गंभीर चोटे आई है। घायलों का उपचार चल रहा है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही हैं। बाद जांच आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

हादसे में घायल लोगों के नाम पते:

1- सरदार सिंह चौहान पुत्र दलीप सिंह चौहान नि0 लाइन जीवन गढ़ थाना विकासनगर उम्र 53वर्ष।

2- दीपिका पुत्री रिंकू दास नि0 लखवाड़ थाना कालसी उम्र 12वर्ष।

3- मनीषा पुत्री दौलतराम नि0 कटा पत्थर विकासनगर उम्र 17 वर्ष।

4- खुशी पुत्री भूपेंद्र सिंह नि0 धर्मावाला थाना सहसपुर उम्र 18वर्ष।

5- विजमा देवी पत्नी बाहदुर नि० लखवाड़ थाना कालसी उम्र 50वर्ष

6- गीता देवी पत्नी मंटू वर्मा नि कालसी गेट थाना कालसी उम्र 45 वर्ष

7- निर्मल देवी पत्नी बाबूलाल नि ग्राम पपड़ियां बड़वाला थाना विकासनगर उम्र 45 वर्ष

8- बाला पत्नी गजराज नि वैनीपुर धामपुर थाना धामपुर जिला बिजनौर उम्र 45वर्ष।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *