Breaking
April 19, 2024

देहरादून: राजधानी देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा में एक सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पार कर रही एक महिला अचानक तेज रफ्तार बाइक से टकरा गई। इस दौरान बाइक सवार महिला को करीब 50 मीटर तक घसीटते ले गया।

 

हादसे में महिला के दाएं पैर में तीन फैक्चर और सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल महिला को हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस टोल प्लाजा में हफ्तेभर के अंदर यह दूसरी दुर्घटना है। इससे पहले यहां बेकाबू ट्रक टोल के केबिन में घुस गया था।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *