देहरादून: धर्मपुर विधानसभा सीट से भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे वीर सिंह पंवार को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। वीर सिंह का कहना है कि आज उन्हें जनता के अलावा मातृशक्ति का भरपूर समर्थन मिल रहा है और अब जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि दोनों पार्टी के नेताओं ने अपने अपने कार्यकाल में क्या काम किया उसका हिसाब जनता के सामने उन्हें देना पड़ेगा।
वीर सिंह पंवार बोले जनता का प्रत्याशी हूं,जनता के कहने पर चुनाव लड़ रहा हूं और अब जनता ही उन्हें जिताकर विधानसभा भेजेगी। वीर सिंह पंवार ने कहा धर्मपुर क्षेत्र से 3 बार कांग्रेस से विधायक रहे दिनेश अग्रवाल व एक बार भाजपा विधायक रहे विनोद चमोली ने कोई विकास कार्य नहीं किये। अपनी प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा के कारगी में कूड़ा निस्तारण हेतु बनाये गए डंपिंग जॉन को शिफ्ट करने के अलावा मलिन बस्तियों का नियमतिकरण करना सबसे बड़ी प्राथमिकता में शामिल होगा क्योंकि सरकार चाहे बीजेपी की रही हो या फिर कांग्रेस की हर बार मलिन बस्तीवासियों को नियमितीकरण के नाम पर केवल ठगा जाता है।
वीर सिंह से पूछे गए सवाल पर की वे बीजेपी और कांग्रेस के प्रत्याशियों में अपने को कहा खड़ा मानते है पर उन्होंने कहा कि आज दोनों प्रत्याशी उनसे बेहद पीछे छूट गए है क्योंकि जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और जनता का भी मानना है कि उनके बीच के व्यक्ति को ही विधानसभा जाना चाहिए।