Breaking
March 28, 2024

देहरादून: जिस तरह चुनाव नजदीक आते गए उस तरह हर पार्टी अपनी घोषणा को लेकर मजबूत होती जा रही हैं हर पार्टी अपनी अपनी घोषणाओं को लेकर जनता का रुक अपनी तरफ खींचने का कार्य कर रही है ऐसे में आज उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को भाजपा का घोषणाx पत्र ‘दृष्टि पत्र’ जारी किया। बीजेपी ने महिलाओं, युवाओं के रोजगार और कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी ने देहरादून में उत्तराखंड बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, पार्टी ने प्रदेश के हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए यह पत्र जारी किया है। वहीं, इससे उत्तराखंड का विकास निश्चित है।


गडकरी ने कहा कि काम किया है और करके दिखाएंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले सालों में उत्तराखंड को देश के सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने का वादा किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए दृष्टि पत्र में विभिन्न विकास योजनाओं को भी शामिल किया गया है।

चार धाम परियोजना का विस्तार किया जाएगा। मोक्षदा तीर्थ यात्रा योजना में वरिष्ठ नागरिकों को 10,000 रु. तक की सब्सिडी दी जाएगी।
हरिद्वार बनेगा योग की अंतरराष्ट्रीय राजधानी। यहां वेद पाठशालाओं के लिए 1 करोड़ रु. दिए जाएंगे।
पुलिस बल का उन्नतीकरण कर कानून व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज, सचल चिकित्सालय व डायलिसिस केंद्र खोले जाएंगे।
किसानों को 8000 रु. सहायता राशि दी जाएगी। हर ब्लॉक में किसान मंडी खोली जाएगी।
लव जिहाद पर रोक लगेगी। महिला थानों की संख्या दोगुनी होगी ।
युवाओं को कौशल विकास से स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
देवभूमि में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
स्मार्ट विलेज की परिकल्पना को साकार किया जाएगा।
पूर्व सैनिकों को सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने के लिए दी जाएगी मदद।
45 नए स्पाट टूरिज्म किए जाएंगे विकसित
छह हजार केंद्र और छह हजार राज्य सरकार देगी किसान सम्मान निधि
हर जिले में बनेगा मेडिकल कालेज
बीपीएल परिवार की मुखिया को तीन हजार
उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून बनाएगी भा

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *