उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के अमेरीकी संबंध और देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति पर राहुल गांधी ने जताई गंभीर चिंता

देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिप़क्ष राहुल गांधी मौसम में खराबी के चलते उत्तराखंड दौरा आज नहीं हो पाया हालांकि उन्होंने वर्चुअल संबोधन में अल्मोड़ा व पौड़ी जन सभा में शामिल न होने पर माफी मांगी और विश्वास दिया कि जल्द वे उत्तराखंड का दौरा करेंगे। इस बीच पौड़ी कंडोलिया मैदान में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन को भी राहुल गांधी ने वर्चुअल संबोधित किया। उन्होंने कहा कियदि कांग्रेस सत्ता में आई तो सत्ता में आते ही सबसे पहले अग्निवीर योजना को समाप्त कर देंगे। पौड़ी वर्चुअल संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश में आर्थिक तूफान आने वाला है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ दिन पहले यूएस डील साइन की है। मोदी ने चार चीजे डोनाल्ड ट्रंप पर चार चीजें। मोदी ने एनर्जी सुरक्षा को खत्म कर दी। अमेरीका कहने पर ही हम ईंधन खरीद सकते हैं। कृषि क्षेत्र में जय जवान, जय किसान का रास्ता देश के साथ पवित्र है। प्रधानमंत्री ने फूड सुरक्षा को कमजोर किया। अमेरीका के किसानों के लिए भारत का बाजार खोलेगा। अब अमेरीका का किसान अपने उत्पाद भारत में बेच पाएगा। इससे हिन्दुस्तान का किसान बर्बाद हो जाएगा। तीसरी चीज हिन्दुस्तान का मेडिकल, व्यवसायिक व जो भी डाटा अमेरीका को चाहिए वह सब मोदी ने अमेरीका का दे दिया। इससे देश पर बड़ा संकट आएगा ही। इसके अलावा मोदी ने लघु उद्योगों को भी समाप्त कर दिया। यह एक सुरक्षा थी लेकिन मोदी ने यह भी खत्म कर दिया।

उन्होंने कहा कि सब कुछ अमेरीका को देने के बाद हिन्दुस्तान मोदी ने लगभग खाली कर दिया है। चार चीजें अमेरीका को देने के बाद भारत को कुछ भी नहीं मिला। उन्होंने सीधे तौर पर प्रधानमंत्री को कटघरे में खड़ा किया। ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत अब अमेरीका के इशारे पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश की तीनों सेनाओं के साथ भी मोदी धोखा कर रहे हैं। उन्होंने अदानी व प्रधानमंत्री के संबंधों पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यूएस डील के बाद अदानी पर दर्ज मुकदमा भी अमेरीका ने समाप्त कर दिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर सम्मेलन में पहुंचे लोगों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *